शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के डेरा में दबिश 
News

शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के डेरा में दबिश

Pankaj Rawat

शासन एवं आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के डेरा में दबिश

शासन एवं आबकारी आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज दिनाँक 23.11.2021 को जिलाधिकारी झाँसी, उप आबकारी आयुक्त झाँसी प्रभार झाँसी, जिला आबकारी अधिकारी झाँसी व सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 व 2 झाँसी के निर्देशन में श्री शिशुपाल सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झाँसी, श्री राम अधार पाल आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-1 झाँसी व पुलिस थाना सदर बाजार की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब के निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा मथुरापुरा, भगवंतपुरा, भट्टागांव में व श्री आनन्द कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 (अति.चार्ज क्षेत्र-3) व पुलिस थाना मऊरानीपुर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा शिमला में एवं श्री प्रेमनारायण निरंजन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 (अति.चार्ज क्षेत्र-5), श्री अजय कुमार गौड़ आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन-2 झाँसी, प्रशिक्षु आबकारी निरीक्षक श्री अंकुर गुप्ता एवं पुलिस थाना बरुआसागर की संयुक्त टीम द्वारा अवैध शराब निर्माण/बिक्री के दृष्टिगत डेरा इटौरा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान उक्त स्थलों से 360 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 10400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए थाना सदर बाजार, मऊरानीपुर व बरुआसागर में आबकारी अधिनियम सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 07 अभियोग पंजीकृत कराये गए।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप