पण्डोखर से छिरौना जाते वक्त जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा 
News

पण्डोखर से छिरौना जाते वक्त जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

Jhansi Bureau

पण्डोखर से छिरौना जाते वक्त जानवर को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

रिपोर्टर: पंकज रावत

झांसी। चिरगांव थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली पलट जाने से 7 महिलाओं व 4 बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल भी होने की खबर है।

शुक्रवार को दोपहर के समय पंडोखर से चिरगांव की ओर छिरौना एक ट्रैक्टर ट्राली आ रहा था। इसमें 30-32 सवारियां बैठी थी।

चिरगांव थाना क्षेत्रान्तर्गत अचानक जानवर के सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गया । इसमें बैठी सवारियों में से 07 महिलाओं तथा 04 बच्चों सहित कुल 11 लोगो की मौके पर मौत हो गयी। जबकि लगभग 06 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज भेजा गया है ।

पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। यातायात सुचारू रुप से चल रहा है । कानून व्यवस्था सामान्य है ।

“कोई भूखा न सोए” — पवन गोयल का दिल्ली में 250 अटल फूड कैंटीन का संकल्प

आईएचसी ने ‘भाषा’ का शुभारंभ किया – अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भारत की भाषाई विविधता को समर्पित एक विशेष खंड

दिल्ली फ्लैश मॉब के माध्यम से NSDL ने SEBI Check जागरूकता अभियान को दी नई रचनात्मक दिशा

वैलेंटाइन डे विशेष: प्रेम में धोखा टालना है तो भावनाओं पर नहीं, सबूतों पर भरोसा करें – डिटेक्टिव  प्रिया काकडे की सलाह

ध्यान गुरु रघुनाथ येमूल गुरुजी ने बनाया विश्व का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग; हरिद्वार में महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन