सनकुआ सिंध नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत 
News

सनकुआ सिंध नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत

गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने डूबे हुए शव को निकाला

Vaibhav Khare

दतिया / दतिया जिले की सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में स्थित सनकुआ सिंध नदी में मंगलवार दोपहर नहाने गए। एक युवक की गहरे पानी में डूबने से हुई मौत एनडीआरएफ (NDRF) और गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद। शव को 48 घंटे बाद गुरुवार सुबह पानी से बाहर निकाला गया। मृतक का नाम रंजीत यादव (19) निवासी फिरोजाबाद (उ.प्र.) है। मृतक रेत कम्पनी की गाड़ी के ड्राइवर के साथ फिरोजाबाद से नदी से रेत लेने आया था। घटना डीपार थाना क्षेत्र की है।

जब मीडिया की टीम ने डीपार थाना प्रभारी वैभव गुप्ता से बात की तब उन्होंने ने बताया कि रंजीत रेत कंपनी की गाड़ी के ड्राइवर के साथ फैजाबाद से यहां आया था। सिंध नदी रेत घाट पर ड्राइवर के साथ नहाने चला गया। गहरे पानी में जाने के बाद नदी में डूब गया। वहां मौजूद एक दोस्त ने उसे बचाने का प्रयास किया किन्तु बचा नहीं सका। इसके बाद वहां शोर मच गया और आसपास गांव के लोग घटनास्थल पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटना स्थल पर पहुँची।

गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को गुरुवार को डूबे हुए स्थान से लगभग 200 मीटर आगे खोज निकाला। युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई थी। वह भी मौके पर पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर