झपकी आने से चलते ट्रैक्टर से गिरा युवक 
News

झपकी आने से चलते ट्रैक्टर से गिरा युवक

मिक्चर के नीचे दबा, गंभीर घायल ग्वालियर किया रैफर

Vaibhav Khare

दतिया।गोदन थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांडेर रोड पर रविवार सुबह एक युवक की नींद उसी के लिए खतरा साबित हुई। दरअसल दीपक प्रजापति मकान की छत डालकर ट्रैक्टर से सुबह सुबह घर लौट रहे थे। तभी नींद की झपकी आ गई और वह चलते ट्रैक्टर से नीचे गिरा और पीछे लगे मिक्चर के नीचे आ गया। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

दीपक प्रजापति निवासी कवि आश्रम इंदरगढ़ मजदूरी करता है। आज सुबह वह तालगांव में मकान की छत डाल कर ट्रैक्टर से घर लौट रहा था तभी रास्ते में भाण्डेर रोड पर राजपूत वाटिका के पास अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे लगे मिक्चर के नीचे आ गया। मिक्चर के नीचे दबने की वजह से वह गंभीर घायल हो गया। आनन फनन में वहां मौजूद लोग उसे इलाज के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां मौजूद लोगों का कहना है कि दीपक को ट्रैक्टर पर बैठे हुए नींद की झपकी आ गाई। जिसकी वजह से वह गिर गया।

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'