घटनास्थल पर ही मौत हो गई 
News

शादी में शामिल होकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को डंपर ने मारी टक्कर, मौत

एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर डंपर के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला

Vaibhav Khare

दतिया। भाण्डेर में भगवती पैलेस मैरिज गार्डन से शादी में शामिल हो कर घर जा रहे थे तभी एक बाइक सवार युवक कि डंपर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना भांडेर सरसई रोड़ पर सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई है। जानकारी मिलने पर भाण्डेर एसडीओपी ने मौके पर पहुंचकर। डंपर के नीचे फंसे युवक को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक झांसी के सिमरिया शाहपुर निवासी सद्दाम खान (18) सोमवार को अपने किसी रिश्तेदार के यहां भांडेर स्थित भगवती पैलेस गार्डन में शादी समारोह में आया था। रात में सद्दाम अपनी बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते मे भांडेर सरसई रोड पर सामने से आ रहा था। डंपर ने बाइक चालक को कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर डंपर के नीचे फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी