10 माह पहले कॉलेज से लापता हुई युवतियां महाराष्ट्र के पुणे से कोतवाली पुलिस ने दस्तयाब की  
News

10 माह पहले कॉलेज से लापता हुई युवतियां महाराष्ट्र के पुणे से कोतवाली पुलिस ने दस्तयाब की

Vaibhav Khare

10 माह पहले कॉलेज से लापता हुई युवतियां महाराष्ट्र के पुणे से कोतवाली पुलिस ने दस्तयाब की

दतिया। 10 माह पहले अपने गांव वरगांय से दतिया पीजी कॉलेज में पढ़ने आई दो युवतियों के लापता होने की घटना में कोतवाली पुलिस को सफलता मिली हैं।

कोतवाली पुलिस ने युवतियों को महाराष्ट्र के पुणे से दस्तयाब कर लिया है।

कोतवाली थाना में 26. 2.21 को फरियादी दशरथ पुत्र सरवन केवट निवासी वरगाय ने रिपोर्ट की थी कि मेरी लड़की कुमारी पायल और पूनम केवट पीजी कॉलेज दतिया पढ़ने आई थी जो कॉलेज से वापस घर नहीं पहुंची।

जिस पर गुम इंसान क्रमांक 10/21 कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से जानकारी मिली की गुमशुदा पूना महाराष्ट्र में रह रही थी। एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एएसपी कमल मौर्य एवं एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में पूना महाराष्ट्र में टीम भेजकर 15. 12. 21 को दस्तयाब की गई है।

कार्यवाही में इनकी भूमिका मुख्य रही। निरीक्षक रविंद्र शर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक सियाराम, प्रधान आरक्षक अनुरोध पावन, आरक्षक कमलेश नागर, महिला आरक्षक दीक्षा, आरक्षक अनिल

आरक्षक शिवम साइबर सेल आदि शामिल रहे।

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया