Lifestyle

इस दुनिया में आये हैं तो ये सबसे खूबसूरत जगहें ज़रूर देख लें

Pramod

Ashish Urmaliya | Pratinidhi Manthan

हमारी दुनिया में खूबसूरती का भंडार है और हम उस खूबसूरती का लुत्फ़ अक्सर उठाते रहते हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो खूबसूरती से भी ज्यादा खूबसूरत हैं या कह लें खूबसूरत शब्द का पर्याय हैं। मन को मोहने वाली इन जगहों को देखने और यहां समय बिताने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन जगहों पर जाकर आपको खूबसूरती तो देखने को मिलती ही है, इसके साथ ही आपको कई जगहों पर इतिहास से भी रूबरू होने का मौका मिलता है। कई जगहें तो ऐसी भी हैं, जहां का नजारा देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे हम किसी अन्य गृह में हों। इन जगहों को धरती की जन्नत कहा जाए तो कोई बुराई नहीं। तो आइए जानते हैं दुनिया की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में जो हमारी दुनिया में मौजूद हैं और आपको एक बार इन जगहों पर ज़रूर जाना चाहिए…   

रेनबो माउंटेन

वैसे तो चीन में बहुत सी प्राकृतिक जगहें घूमने लायक हैं, लेकिन चीन में मौजूद रेनबो माउंटेन अपने आप में खूबसूरत और ख़ास है। यह रेनबो माउंटेन झांग्ये डांक्सिया जियोलॉजिकल पार्क का हिस्सा है। यहां मौजूद रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखकर ऐसा लगता है जैसे हम कोई पेंटिंग देख रहे हैं या फिर इंद्र धनुष देख रहे हैं। खासियत यही है कि ये पहाड़ प्राकृतिक रूप से बने हुए हैं, इन खूबसूरत पहाड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग चीन आते हैं। यह वर्ल्ड टूरिज्म के फेवरिट स्पॉट्स में से एक है।

नॉसवांस्टाइन कैसल (महल)

इस महल का निर्माण 19वीं सदी में जर्मनी में शुरू हुआ था, लेकिन इस महल का निर्माण कार्य कभी पूरा हो ही नहीं पाया। बवेरिया के राजा किंग लूडविज द्वितीय ने वर्ष 1864 में इस खूबसूरत महल को बनाने का आदेश दिया था। इसके लिए उन्होंने काफी कर्ज भी लिया था। बाद में उनकी मौत हो गई और महल का निर्माण कार्य उसी वक्त रूक गया। इसके बावजूद यह जगह अभी भी देखने में इतनी अधिक खूबसूरत है कि प्रतिवर्ष लाखों की तादात में दुनिया भर के  पर्यटक यहां आते हैं।  

बैगान

यह म्यांमार का एक प्राचीन शहर है, जो नौवीं शताब्दी से तेरहवीं शताब्दी तक पगोन साम्राज्य की राजधानी था। यहां चार हजार से अधिक बौद्ध मंदिर, पगोडा और मठ बने हुए हैं, जिनमें से 3800 से अधिक मंदिर और पगोडा के अवशेष आज भी मौजूद हैं। यह जगह दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस जगह को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका है। खूबसूरती के साथ इतिहास में भी अगर आपकी थोड़ी भी रूचि है तो यहां आपका आना तो बनता ही है। 

हैंग सोन डूंग

यह एक गुफा है जो वियतनाम देश में मौजूद है. इस गुफा को दुनिया की सबसे बड़ी गुफा माना जाता है। इसकी लम्बाई नौ किलोमीटर और चौड़ाई 200 मीटर है इसके साथ ही इसकी ऊंचाई भी 150 मीटर है। लाखों साल पुरानी इस गुफा के अंदर पेड़-पौधों से लेकर जंगल, बादल और नदी तक सबकुछ हैं। साल 1991 में इसकी खोज की गई थी। यह जगह इतनी डरावनी लगती है कि ज्यादातर लोग यहां जाने की हिम्मत भी नहीं कर पाते। लेकिन अगर आप एक बार इस गुफा को देख लिया तो आप इसके दीवाने हो जाएंगे। आपको एक अलग ही तरह का एहसास होगा।

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल

“दि नर्मदा स्टोरी” में सशक्त पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे अभिनेता शरद सिंह