Bollywood

उर्वशी रौतेला मदद के लिए फिर आईं सामने, 2 करोड़ 35 लाख के ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर किए दान

अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक बार फिर अपने फाउंडेशन के माध्यम से कोविड मरीजों के लिए 2 करोड़ 35 लाख की कीमत के ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (Oxygen Concentrator) दान किए हैं.

Ashish Urmaliya

जहां एक ओर बॉलीवुड की कुछ चर्चित अभिनेत्रियां ड्रग्स केस में Narcotics Control Bureau (NCB) के दफतरों के चक्कर काट रही हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की एक अभिनेत्री इस कोरोना काल में बढ़-चढ़ कर लोगों तक मदद पहुंचा रही है.

27 वर्षीय अभिनेत्री Urvashi Rautela (उर्वशी रौतेला) ने एक बार फिर अपने फाउंडेशन के माध्यम से उत्तराखंड के कोविड मरीजों के लिए 2 करोड़ 35 लाख की कीमत के ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर (Oxygen Concentrator) दान किए हैं. विदित हो कि उर्वशी हरिद्वार, उत्तराखंड की ही रहने वाली हैं. इससे पहले भी अभिनेत्री उत्तराखंड वासियों को 27 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर डोनेट चुकी हैं. मिस दिवा यूनिवर्स-2015 रह चुकी उर्वशी रौतेला(Urvashi Rautela) जितनी मशहूर अपनी अदाओं, एक्टिंग और सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए हैं अब उतनी ही मशहूर अपनी दरियादिली के लिए भी होती जा रही हैं. इस कोरोना काल में कई जरूरतमंद लोगों तक अपनी मदद पहुंचा उन्होंने कर इस बात को साबित कर दिया है.

कुछ ही दिनों पहले उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) दिहाड़ी मजदूरों को राशन की सामग्री बांटती हुई नजर आई थीं. उनका (Urvashi Rautela Foundation) अब तक कुल 47 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर डोनेट कर चुका है जिनकी कीमत 2 करोड़ 35 लाख रुपए है. जब ताउते तूफान देश के कई हिस्सों में तबाही मचाई थी तब भी मुंबई में उर्वशी ने गरीब लोगों को खाना मुहैया करवाया था. और तो और वे अपने इंटनेशनल प्रोजेक्ट वर्साचे बेबी (Versace Baby) एल्बम सॉन्ग से हुई कमाई को भी पलेस्टाइन सोसाइटी और इंडिया कोविड रिलीफ फण्ड को डोनेट कर चुकी हैं.

'सिंह साब द ग्रेट' मूवी से डेब्यूट करने वाली उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) आज सफलता के ऊंचे मुकाम पर हैं. उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत के दम पर ये मुकाम हासिल किया है. कुछ अन्य बड़ी अभिनेत्रियों से तुलना की जाए तो उर्वशी की कमाई उतनी ज्यादा भी नहीं है लेकिन फिर भी, कहते हैं ना 'दिल बड़ा होना चाहिए.' अंदर मानवता की भावना होनी चाहिए. उर्वशी के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनमें 'थ्रितुत्तु पयाले 2', 'द ब्लैक रोज' मूवीस और 'इंस्पेक्टर अविनाश' वेब सीरीज शामिल हैं. इसके अलावा उर्वशी मिस्र के मशहूर सिंगर मोहम्मद रमदान (Mohammed Ramadan) के साथ उनके म्यूजिक एल्बम 'वर्साचे' में भी नजर आने वाली हैं. आप जानते होंगे, कुछ ही दिनों पहले उनकी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी. सोशल मीडिया की बात करें तो उर्वशी का तूफ़ान नहीं, ज़लज़ला उठ रखा है. तगड़ी फैन फॉलोइंग के चलते इनके पोस्ट डालते ही वायरल हो जाते हैं. इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 37 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर हैं.

टेक्नोस्पोर्ट ने ‘संगम 2026’ राष्ट्रीय डीलर्स बैठक आयोजित की; ₹1,000 करोड़ राजस्व उपलब्धि का लक्ष्य

SIMBA Uproar 2026 मुंबई तक विस्तारित, अपने कम्युनिटी-ड्रिवन कल्चर प्लेटफॉर्म को सुदृढ़ करता हुआ

ड्रीमर्स एजु हब ने NDA-II 2025 में 58 चयन के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, भारत के डिफेंस कोचिंग क्षेत्र में बना अग्रणी संस्थान

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग तेज रफ्तार पर; Electronica India और Productronica India 2026 में दिखेगा ग्रोथ

VerSe Innovation ने ग्रोथ के अगले फेज़ से पहले गवर्नेंस को मज़बूत करने के लिए P.R. रमेश को इंडिपेंडेंट डायरेक्टर और ऑडिट कमिटी का चेयर अपॉइंट किया