Bollywood

सोनू सूद ने कहा, रोजगार प्रदान करना आज का 'सबसे बड़ा दान'

अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही यह सुनिश्चित किया है कि केरल कुछ हिस्सों में जहां इंटरनेट कनेक्शन खराब है, वहां के छात्र अपनी ऑनलाइन पढ़ाई को थोड़े देर के लिए भी मिस न करें। बच्चों की पढ़ाई ख़राब इंटरनेट कनेक्टिविटी की वजह से तनिक देर के लिए भी न छूटे।

Ashish Urmaliya

कोरोना काल में मसीहा बन चुके बॉलीवुड अभिनेता और आज के दौर के सबसे बड़े सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद ने बीते रविवार को ट्वीट कर देश के लोगों को सुझाव देते हुए कहा है कि,' वर्तमान का सबसे बड़ा दान दूसरों को काम देना है।' कहने का मतलब, जो भी दान देने की इच्छा रखता है वह दूसरों को काम (नौकरी) दे सकता है या दिलवा सकता है. मौजूदा वक्त में इससे बड़ा दान कोई नहीं है।

सोनू सूद के ट्वीट के यथार्थ शब्द ये थे..., "वर्तमान में, आप जो सबसे बड़ा दान कर सकते हैं, वह है नौकरी देना।"

कोरोना काल में लोगों की किसी भी समस्या का समाधान करने वाले अभिनेता सोनू सूद का ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब कोरोना लॉकडाउन के चलते देश में आई आर्थिक मंदी के चलते लाखों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवा दी हैं। रोजगार छिनते ही बहुत से लोग पेट भरने के लिए दिन-रात लगातार संघर्ष कर रहे हैं।

आपको जानकारी हो कि, हाल ही सोनू सूद ने अपने सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से कैलिफोर्निया में मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की पहल की है। इसके तहत अभिनेता प्रतिभाशाली छात्रों को मुफ्त ट्यूशन, इंटर्नशिप और अंत में, रोजगार पाने में मदद दिलाना चाहते हैं।

यही जानकारी साझा करते हुए सोनू ने नया ट्वीट किया है- "भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हमें स्मार्ट CA's (Chartered Accountants) की ज़रुरत है, उसी दिशा में एक छोटा कदम।"

सोनू बिना रुके लगातार समाज कल्याण की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि केरल के उन हिस्सों के छात्र ऑनलाइन पढाई करने से न चूकें जहां इंटरनेट कनेक्शन ख़राब है। दरअसल, उन्हें जानकारी मिली थी कि केरल के कुछ हिस्सों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहद ख़राब है जिसकी वजह से वहां के छात्रों की ऑनलाइन शिक्षा बाधित हो रही है।

जब भूख ने शब्दों का स्वर धारण किया, तब जन्मा युग-ग्रंथ

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर