Bollywood

फ़ास्ट एंड फ्यूरियस 9 : भारत में 5 अगस्त को रिलीज होगी फ़िल्म

विन डीजल-स्टारर (Vin Diesel-starrer) फ्रेंचाइजी 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की नई फिल्म "Fast and Furious 9", भारत में 5 अगस्त को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Ashish Urmaliya

'F9' लोकप्रिय "फास्ट एंड फ्यूरियस" श्रृंखला में नौवीं किस्त है जिसे जस्टिन लिन (Taiwanese-American film director Justin Lin) द्वारा निर्देशित किया गया है. बता दें, इस नई फिल्म को यूएस, कनाडा, चीन, रूस, कोरिया, हांगकांग और मध्य पूर्व में पहले ही रिलीज़ किया जा चुका है।

फ़ास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की हर फिल्म में हर बार कुछ नए चेहरों को मौका दिया जाता है. फास्ट एंड फ्यूरियस 9 में विन डीजल के अलावा मिशेल रोड्रिग्ज, टायरेस गिब्सन, क्रिस ब्रिज (उर्फ लुडाक्रिस), जोर्डाना ब्रूस्टर, हेलेन मिरेन, नथाली इमैनुएल और चार्लीज़ थेरॉन अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाएंगे। प्रेस रिलीज़ के आधार पर ​​नए चेहरों की बात करें तो, पॉपुलर रैपर कार्डी बी, जॉन सीना और ओजुना के साथ स्टार-स्टडेड लाइन-अप में शामिल हो गए हैं।

यूनिवर्सल पिक्चर्स की यह नई बहु प्रतीक्षित फिल्म जस्टिन लिन और डैनियल केसी द्वारा सह-लिखित है। यह फिल्म 2017 में आई इस सीरीज की लास्ट फिल्म "द फेट ऑफ द फ्यूरियस" की अगली कड़ी यानि नौवीं मुख्य किस्त है। यह फ्रैंचाइज़ी में कुल मिलाकर रिलीज़ होने वाली दसवीं पूर्ण-लंबाई वाली फ़ीचर फ़िल्म है।

यह भारत में हॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है। इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी। तब से लेकर अब तक यह फ्रेंचाइजी दुनियाभर में 5 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक की कमाई कर चुकी है। 'द फास्ट एंड फ्यूरियस' नामक गाथा अवैध स्ट्रीट रेसिंग के बारे में एक कहानी के रूप में शुरू हुई थी फिर डकैती और जासूसी में शामिल एक करीबी टीम की कहानी में परिवर्तित हो गई।

नई कड़ी में, डोम (विन डीजल) और लेट्टी (रोड्रिग्ज) को एक युवा बेटे के साथ एक शांत जीवन का आनंद लेते हुए देखा जा रहा है. फिर उन्हें एक खतरनाक साजिश को विफल करने में मदद करने के लिए कहा जाता है। इस बार फिल्म में एक्शन और ड्रामा को भव्यता मिलने वाली है। फिल्म में भयंकर स्पीड में भागती हुई कारें बेहद रोमांचकारी होगा, खासकर जब एक रॉकेट एक कार को अंतरिक्ष में ले जाता है। वह सीन दर्शकों को धड़कने थामने को मजबूर कर देता है.

G7 Summit 2026: ट्रंप से मुलाकात, बड़े ट्रेड डील्स और ग्लोबल साउथ की आवाज़... एवि‍यां में भारत ने क्या हासिल किया?

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया