Bollywood

दीपिका पादुकोण को ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने के लिए कहा गया था? एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

दीपिका पादुकोण ने एक बार खुलासा किया था कि उन्हें एक बार B*ob Job कराने के लिए कहा गया था, फिर क्या बात हुई आगे पढ़िए...

Ashish Urmaliya

आज दीपिका पादुकोण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे फिट और टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनका करियर शीर्ष पर है और उनके पास भविष्य में रिलीज होने वाली फिल्मों का भंडार है। अपनी फिल्मों के अलावा दीपिका अपनी टोंड बॉडी, फिट फिजिक, ख़ूबसूरती और हाइट के लिए जानी जाती हैं।

लेकिन दीपिका ने एक बार ब्रिटिश पब्लिकेशंस के साथ एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए स्तन प्रत्यारोपण (Breast Implant) कराने की सलाह दी गई थी।

"ऐसी बहुत सी चीजें थीं जो मुझे करने के लिए सलाह दी गई थी। मुझे Boob Job कराने से लेकर ब्यूटी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने तक की सलाह दी गई। उन्हें लगता था कि बॉलीवुड निर्देशक या निर्माता की नज़रों में आने या चुने जाने के लिए यह सही तरीका है।"

दीपिका ने आगे कहा, "यह पहचान बढ़ाने, काम व सफलता पाने का एक आसान तरीका हो सकता है, लेकिन मैं उस तरह की व्यक्ति नहीं हूं, मैंने हमेशा अपने गट्स को फॉलो करती हूं"।

आप जानते हों न जानते हों, दीपिका ने मात्र 18 साल की उम्र में ग्लैमर की दुनिया में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई जाने जैसा एक साहसिक कदम उठाया था। उन्होंने ओम शांति ओम से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और लाखों दिलों को अपना दीवाना बना लिया। इसके बाद उनके सामने फिल्म प्रोड्यूसरों की लाइन लग गई।

आने वाले प्रोजेक्ट्स- दीपिका को उनकी आगामी फिल्म '83' में देखा जायेगा, जिसमें वो अपने रियल लाइफ पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म में उनकी रील पत्नी का किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी, इसके अलावा आप उन्हें अनटाइटल्ड नेक्स्ट में शकुन बत्रा के साथ, 'फाइटर' में ऋतिक रोशन के साथ और कई अन्य फिल्मों मुख्य किरदार निभाते हुए देखेंगे।

आर्या महाराज — मौलिक शिव-शक्ति भजन “श्री ॐ जपो”, स्पंदन का पहला स्वर — शिव और शक्ति का आह्वान

मूवी के टीज़र के साथ रिलीज़ होगा राज सिध का बहुप्रतीक्षित गाना “आधा पागल”, फैंस में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।