Entertainment

एंजेलिना जोली का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहली ही पोस्ट को मिले 2 मिलियन से अधिक लाइक्स। अफगान लड़की का पत्र पोस्ट किया था

Ashish Urmaliya

अभिनय तो कमाल का है ही लेकिन ख़ासतौर पर अपनी ख़ूबसूरती और सेक्सी होठों के लिए जानी जाने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने शुक्रवार (20 अगस्त) को एक पॉवरफुल पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल बना ली है। 'Maleficent' स्टार ने पोस्ट में एक हस्तलिखित पत्र साझा किया, जो उन्हें युद्धग्रस्त अफ़ग़ानिस्तान की एक युवा लड़की से मिला था। अफ़गानी किशोरी ने अपने पत्र में तालिबान के अफगानिस्तान के अधिग्रहण के बीच अपने डर और दर्द को व्यक्त किया है।

एंजेलिना जोली इंस्टाग्राम से क्यों जुड़ीं?

46 वर्षीय एंजेलिना ने बताया कि वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसलिए आईं क्योंकि वह उन लोगों की कहानियां साझा करना चाहती थीं, जो बुनियादी मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। तालिबान शासित अफ़ग़ानिस्तान का उदाहरण देते हुए जोली ने कहा कि देश में लोग सोशल मीडिया पर खुलकर अपनी बात कहने की क्षमता खो रहे हैं।

"यह एक पत्र है जो मुझे अफगानिस्तान में एक किशोर लड़की के द्वारा भेजा गया था।" आगे उन्होंने लिखा- "अभी, अफगानिस्तान के लोग सोशल मीडिया पर संवाद करने और खुद को स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने की क्षमता खो रहे हैं। इसलिए मैं इंस्टाग्राम पर उनकी कहानियों और दुनियाभर में उन लोगों की आवाज साझा करने के लिए आई हूं जो अपने बुनियादी मानवाधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।"

एंजेलीना जोली का पहला इंस्टाग्राम पोस्ट

सुपर डुपर हिट फिल्म 'लारा क्रॉफ्ट: टॉम रेडर' की लीड स्टार ने कहा कि वह 9/11 के हमलों से दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान की सीमा का दौरा करने पर तालिबान से भागे अफगान शरणार्थियों से मिलीं थी।

जोली ने लिखा, "मैं 9/11 से दो हफ्ते पहले अफगानिस्तान की सीमा पर थी, जहां मैं अफगान शरणार्थियों से मिली, जो तालिबान से जान बचा कर भागे थे। यह लगभग बीस साल पहले की बात है। अफ़गानों को अपने देश में व्याप्त भय और अनिश्चितता के कारण फिर से विस्थापित होते देखना दुखद है।इतना समय और पैसा खर्च करने के लिए, खून बहाने के लिए और जान गंवाने के लिए ही, यहां आने के लिए, एक विफलता है जिसे समझना लगभग असंभव है।

'वांटेड' स्टार ने अफगान महिलाओं और लड़कियों से मिलने की भी बात की, जिन्होंने अपने अधिकारों और शिक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि वह लोगों को सहायता प्रदान करने के तरीकों की तलाश जारी रखेंगी।

दशकों से यह देखना कि कैसे अफगान शरणार्थियों - जो कि दुनिया के कुछ सबसे सक्षम लोगों में से हैं उनके साथ बोझ की तरह व्यवहार किया जाता है, ये वर्ताव किसी बीमारी से कम नहीं है। यह जानते हुए कि अगर उनके पास उपकरण और सम्मान होता, तो वे अपने लिए कितना कुछ करते। और इतनी सारी महिलाओं और लड़कियों से मिलना जो न केवल एक शिक्षा चाहती थीं, बल्कि इसके लिए इसके लिए लड़ी हैं। अन्य कमिटेड लोगों की तरह, मैं पीछे नहीं हटूंगी। मैं मदद करने के तरीकों की तलाश जारी रखूंगी। और मुझे आशा है कि आप मेरे साथ जुड़ेंगे।

एंजेलिना की पहली पोस्ट को 24 घंटे के भीतर 2 मिलियन (20 लाख) से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा करने के बाद अकादमी पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने 5 मिलियन से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हासिल कर लिए हैं। वर्तमान में जोली UNHCR, the UN Refugee Agency, doctorswithoutborders 'Médecins Sans Frontières (MSF)' और NAACP के इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो कर रही हैं।

वर्क अपफ्रंट की बात करें तो एंजेलिना जोली ‘Eternals में दिखाई देंगी। दुनिया का शायद ही ऐसा कोई देश होगा जहां एंजेलिना जोली को चाहने वाले न होंगे। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतज़ार होता है।

भावना AI में प्रौद्योगिकी: भावनाओं को समझना और प्रतिक्रिया देना

अंतरिक्ष पर्यटन में प्रौद्योगिकी: कमर्शियल अंतरिक्ष यात्रा

व्यक्तिगत कैंसर थेरेपी में प्रौद्योगिकी: सटीक ऑन्कोलॉजी

क्वांटम कंप्यूटिंग में प्रौद्योगिकी: क्वांटम सर्वोच्चता की ओर

ड्रग डिस्कवरी में एआई की भूमिका: फार्मास्यूटिकल्स में प्रौद्योगिकी समाधान