समाधान

अगर आप भी कुम्भ जाने वाले हैं तो अभी डाउनलोड कीजिये रेलवे का ये एप

Manthan

अगर आप भी कुम्भ जाने वाले हैं तो अभी डाउनलोड कीजिये रेलवे का ये एप

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में 15 जनवरी से अद्भुत कुंभ मेले की शुरुआत होने जा रही है। जिसके चलते रेलवे विभाग ने अपनी खास तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रयागराज में कुम्भ स्नान के लिए देश के कौने- कौने से लोगों ने पहुंचना शुरु कर दिया है। इसी के चलते यात्रियों की सुगमता के लिए एक खास मोबाइल एप लांच किया गया है जिसे आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें, पिछली बार यहां 2013 में आयोजित कुम्भ मेले के दौरान एक बड़ा रेल हादसा हुआ था, जिसको मद्देनजर रखते हुए रेलवे विभाग इस बार काफी चौकन्ना है और उन्नति से काम कर रहा है।

अगर आप रेलवे द्वारा डिज़ाइन किया गया यह कुम्भ विशेष एप डाउनलोड करते हैं तो आपको इसमें विभिन्न तरह की सुविधाएँ मिलेंगी।

 1 -यह ऐप आपको दो भाषाओं हिंदी व अंग्रेजी में जानकारी उपलब्ध कराएगा। इसके जरिये आप पूरे कुंभ के दौरान चलने वाली सभी मेला स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी ले पाएंगे।

2 -इसके जरिये आप प्रयागराज शहर के सभी स्टेशनों आने और जाने वाली ट्रेनों की लोकेशन ट्रैक कर पाएंगे।

3 -इसमें आपको रैलवे स्टेशन के निकट उपलब्ध होटल, बस अड्डे, मेला जोन व शहर में मौजूद अन्य सुविधाओं की जानकारी भी मिलेगी।

4 -इस एप की मदद से सभी पर्यटक रेलवे स्टेशनों पर मौजूद सुविधाओं जैसे- पार्किंग, स्वलपाहार, यात्री-प्रतीक्षालय, बुक स्टॉल, फूड प्लाजा, एटीएम और ट्रेन की पूछताछ कर पाएंगे।

5 -इस ऐप में कॉलिंग सुविधा भी होगी जिससे आप सीधा रेलवे अधिकारियों से संपर्क कर पाएंगे। प्रयागराज के सिविल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा विकसित इस ऐप पर एक फोटो गैलरी भी होगी जिसमें अब तक हुए सभी कुम्भ आयोजनों की जानकारी होगी।

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल द्वारा मेला अधिशुल्क को समाप्त कर दिया गया है। साथ ही पूरे कुंभ आयोजन के दौरान 800 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना भी बनाई है। रेलवे ने अपनी सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए ऑन द स्पॉट अनारक्षित टिकट बनाने के लिए 52 रेल सेवक तैनात किये हैं जो हैंड हेल्ड मशीन से लेस होंगे। आपको बता दें, भारतीय रेलवे कुम्भ में यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 700 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है।

मोरेपेन लैब्स का Q4 मुनाफा 69 प्रतिशत बढ़ा ; सीडीएमओ (CDMO) कार्यक्रम का कमर्शियल एक्सीक्यूशन शुरू ; बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रस्ताव रखा

TCL ने भारत में एडवांस्ड QLED और Mini LED के साथ Phase 1 प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप पेश किया

मिंत्रा के EORS 2026 नॉन-मेट्रो कैंपेन में Triptii Dimri के साथ रोज़मर्रा का ग्लैमर सेंटर स्टेज पर है।

अनुशासन, मार्गदर्शन और निरंतरता: तितिक्षा पब्लिक स्कूल के स्कूल टॉपर्स की सफलता का सूत्र

UPSC अभ्यर्थियों के लिए प्रीलिम्स से इंटरव्यू तक संपूर्ण सहयोग का सशक्त मॉडल बनी ‘अस्मिता’ पहल