ग्राम चितावत में शिक्षक का उच्च प्राथमिक विधालय में सोते हुए वीडिओ हुआ वायरल 
Education

ग्राम चितावत में शिक्षक का उच्च प्राथमिक विधालय में सोते हुए वीडिओ हुआ वायरल

बच्चों ने लगाया आरोप शिकायत करने पर करते मारपीट

Jhansi Bureau

मऊरानीपुर झांसी

जानकारी के अनुसार मामला मऊरानीपुर तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम चितावत में उच्च प्राथमिक विधालय का हैं। जहां पर शिक्षक बच्चो को पढ़ाने की जगह आराम करने का काम करते हुए नजर आते हैं। जिसका वहां पर मौजूद बच्चों व उनके अभिभावकों में से किसी ने सोते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र शिवराज कुशवाहा ने बताया कि विधालय में तैनात एक शिक्षक अधिकतर विद्यालय में सोते रहते हैं। तथा जब बच्चे उन्हें पढ़ाने के लिए कहते हैं तो वह बच्चों के साथ जमकर मारपीट करते हैं। बच्चों ने बताया कि विधालय में किसी बच्चे द्वारा छात्रा की बेंच पर कुछ लिख दिया तो उसके बाद शिक्षक द्वारा कक्षा में पढ़ने वाले सभी बच्चो के साथ मारपीट कर दी गयी।

जिसकी शिकायत बच्चो व् उनके अभिभावकों द्वारा मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी से करते हुए कार्यवाही करने की मांग की हैं। तो वही अब विधालय में शिक्षक का सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं।

रिपोर्टर - विजय शर्मा

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।