आदर्श इंटर कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन 
Education

आदर्श इंटर कॉलेज में विज्ञान दिवस के अवसर पर हुआ विशेष व्याख्यान का आयोजन

सर सी वी रमन के व्यक्तित्व एवं रचनाओं पर आधारित एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया

Jhansi Bureau

रिपोर्टर- मनोज कुमार

कस्वा मोठ स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर सर सी वी रमन के व्यक्तित्व एवं रचनाओं पर आधारित एक व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और शिवानी कुशवाहा ने प्रथम, दीक्षा कुशवाहा ने द्वितीय तथा निर्मल राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही जीव विज्ञान के छात्रों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य विनोद कुमार अहिरवार ने की, वही पूर्व प्राचार्य चंद्रपाल वर्मा विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य परिवार ने कहा भारत पूरे विश्व में विज्ञान स्तर पर अपनी एक अलग पहचान रखता है वर्तमान में छात्रों पर यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वह इस छवि को निरंतर बढ़ाते रहें।

इस अवसर पर उमाशंकर पटेल, गोपाल सिंह यादव, दयाशंकर यादव,ओमप्रकाश डांगी, हरकेश बहादुर, शिवदत्त मिश्र सहित विद्यालय के छात्र एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

आंगनबाड़ी पोषाहार की 15 वर्षीय निविदा पर उठे सवाल, स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच की मांग

MICA और IGNCA ने सांस्कृतिक विरासत एवं रणनीतिक संचार के सेतु निर्माण के लिए मिलाया हाथ

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट्स का वितरण

हाउस ऑफ टाइटन के बियॉन की राष्ट्रीय विस्तार यात्रा में नया पड़ाव, रक्षाबंधन के अवसर पर नोएडा में खुला उत्तर भारत का पहला स्टोर

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।