गोबर से बनाइये कागज, होगी अच्छी खासी कमाई! 
Business

गोबर से बनाइये कागज, होगी अच्छी खासी कमाई!

Manthan

गोबर से बनाइये कागज, होगी अच्छी खासी कमाई!

Ashish Urmaliya | The CEO Magazine

भारत में गाय के गोबर के अनगिनत उपयोग हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, गाय के गोबर से आप कागज (पेपर) का निर्माण कर सकते हैं। और इसके साथ ही अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं। बात यह है कि, हाल ही में सरकार ने गोबर से कागज बनाने की प्रक्रिया का सफल प्रयोग कर लिया है। और अब सरकार इस विधि को 'प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम' के तहत आम लोगों तक पहुंचाने की तैयारी में है. हम आपको बताने जा रहे हैं कि, कैसे आप भी ये गोबर से कागज बनाने का कारोबार शुरू कर सकते हैं।

दरअसल, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के तहत देशभर में इस प्रकार के प्लांट लगाने की योजना तैयार की जा रही है। इसके तहत कागज बनाने के लिए गोबर के साथ कागज के चिथड़े का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही आप-

गोबर से 'वेजिटेबल डाई' बनाने का काम भी कर सकते हैं!

गाय के गोबर से कागज बनाने के साथ आप वेजिटेबल डाई बनाने का काम भी किया जा सकता है। गोबर से कागज बनाने की प्रक्रिया में कुल गोबर का सिर्फ 7 फीसदी मटेरियल उपयोग होता है। बाकी के 93 फीसदी गोबर का इस्तेमाल वेजिटेबल डाई बनाने में किया जा सकता है। यह वेजिटेबल डाई पर्यावरण के अनुकूल होते हैं. जिनका निर्यात भी किया जा सकता है।

इस योजना से किसानों को भी होगा फायदा!

इस योजना के तहत सरकार किसानों की आय भी बढ़ाना चाहती है। कागज और वेजिटेबल डाई बनाने के लिए सरकार किसानों से 5 रूपए प्रतिग्राम की दर से गोबर खरीदेगी। एक जानवर एक दिन में 7 से 10 किलोग्राम गोबर देता है। इसके चलते किसान अपने मवेशियों के जरिये रोजाना कम से कम 50 रूपए की अतिरिक्त कमाई कर सकते हैं।

कागज बनाने का कारोबार शुरू करने के लिए-

इसके लिए आपको एक प्लांट लगाना होगा जिसके लिए सरकार आपको कर्ज मुहैया कराएगी। गोबर से कागज बनाने वाला प्लांट लगाने के लिए आपको कुल 15 लाख रूपए खर्च करने होंगे। बता दें, एक प्लांट से प्रतिमाह 1 लाख कागज के बैग बनाये जा सकते हैं। यह बैग काफी मजबूत होते हैं और देखने पर कोई भी नहीं बता सकता कि, ये बैग गोबर से बनाये गए हैं।

इस प्रकार के प्लांट लगाने के लिए सरकार की तरफ से कर्ज मुहैया कराया जा रहा है। गोबर से कागज बनाने वाले प्लांट लगाने में 15 लाख रुपये का खर्च आता है। एक प्लांट से एक माह में 1 लाख कागज के बैग बनाए जा सकते हैं। इससे जुड़ी पूरी जानकारी के लिए आप एमएसएमई की ऑफिसियल

वेबसाइट https://msme.gov.in/hi/node/1717 पर यात्रा कर सकते हैं।

महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ने 42वें वार्षिक सम्मान समारोह में विशिष्ट व्यक्तियों और युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया

भारत के अटॉर्नी जनरल ने समय पर न्याय सुनिश्चित करने पर आयोजित सेमिनार में प्ली बार्गेनिंग के लिए नए ढांचे की मांग की

गर्मागर्म माहौल के बीच कल्कि सेना के कमांडो की अचूक सुरक्षा में हुई शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्मयुद्ध यात्रा

समाज सेवा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने वाली अपनी कोशिशों के लिए सीए अभय भुतडा को फिलांथ्रोपिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड 2026 मिला

यदि भारत ने विश्व पर इंग्लैंड की तरह साम्राज्य स्थापित किया होता! (भाग 6) ठाकुर दलीप सिंघ जी