किसानों हित में कृषि कानून वापस होने पर मंडी में मना जश्न 
Agriculture

किसानों हित में कृषि कानून वापस होने पर मंडी में मना जश्न

बांटी गई मिठाइयां

Vaibhav Khare

किसानों हित में कृषि कानून वापस होने पर मंडी में मना जश्न

दतिया। स्थानीय कृषि उपज मंडी में लगभग दो दर्जन से अधिक प्रगतिशील किसानों का मध्य प्रदेश मंडी कर्मचारी एकता संघ ने सम्मान किया और कृषि उपज मंडी में आने वाले किसानों को मिठाइयां भी वितरित की इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार नरवरिया व मंडी सचिव आर एस परिहार सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मंडी में जश्न का माहौल रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान,व्यापारीगण तथा कृषि उपज मंडी के कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान कानून वापस लेने की घोषणा को लेकर कृषि उपज मंडी में एक वृहत आयोजन किया गया। इसके तहत जिलेभर से आए उन्नत कृषको का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश मंडी कर्मचारी एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार नरवरिया ने कहा कि यह हमारी केंद्र सरकार का एक बड़ा फैसला है। इससे जहां किसानों को लाभ होगा वही मंडी बोर्ड के जो पुराने नियमों से कायदे हैं उनसे किसान व सरकार सहित सभी को इसका लाभ मिलेगा।

मोरपेन ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में अब तक का उच्चतम राजस्व और आय दर्ज की। EBITDA में 207% और PAT में 394% की वृद्धि हुई। सीडीएमओ कार्यक्रम ने पुरंतया व्यावसायीक चरण में प्रवेश किया।

सिलेबस नहीं, दिमाग जीतता है परीक्षा, IIT रुड़की के इस पूर्व छात्र की किताब से बदल रही लाखों अभ्यर्थियों की सोच

AI-सक्षम मार्केटिंग लीडर्स की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए MICA और Komerz के बीच साझेदारी

द सीईओ मैगज़ीन बिज़नेस कॉन्क्लेव एंड लीडरशिप अवॉर्ड्स 2026 में सुश्री दीपीका चिखलिया होंगी 'गेस्ट ऑफ ऑनर'

अभय भुतडा फाउंडेशन की ओर से 300 छात्रों को मिली 21 लाख रुपये की स्कॉलरशिप